फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youngster died by current

Deoria News: आम तोड़ते समय रेलवे तार की चपेट में आया किशोर, मौत

Mon, 03 Jun 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
youngster died by current
सलेमपुर-वाराणसी रेलखंड पर अहिरौली लाला गांव के बाहर रेल ट्रैक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा एक किशोर रविवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रेल ट्रैक किनारे लगे बिजली तार की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सरपाई गांव निवासी कपिल मंडल सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। उसके साथ परिवार के सदस्य भी रहते हैं। रविवार दोपहर में उसका 11 वर्षीय बेटा अरुण मंडल ईंट भट्ठा के बगल में एक आम के पेड़ पर चढ़ कर आम तोड़ रहा था। इसी बीच बगल से गुजर रहे रेलवे के बिजली तार की चपेट में आ गया। परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। फिर भी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed