Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of selling a woman's house using forged documents; case registered against three individuals.

Deoria News: फर्जी दस्तावेज से महिला का मकान बेचने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 16 Nov 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of selling a woman's house using forged documents; case registered against three individuals.
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला का मकान और जमीन बेचने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। खुखुंदू क्षेत्र के परसिया दिलराम गांव की किरन गिरी शहर की ऑफिसर कॉलोनी सिविल लाइंस में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च 2017 को देवरिया खास स्थित अंसारी नंबर 468 और 469 में दो नंबरों की एक चौथाई हिस्से की जमीन और उस पर बना मकान पुष्पलता से खरीदा था।
विज्ञापन

संपत्ति राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि बैनामे की गवाह अन्नू गुप्ता ने दुर्गेश कुमार और पुष्पलता के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद 16 जुलाई 2026 को पुष्पलता से अन्नू गुप्ता के नाम संपत्ति का दोबारा बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

महिला ने पहले कोतवाली और फिर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने पुष्पलता, अन्नू गुप्ता और दुर्गेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सोनेंद्र सिंह को सौंपी है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed