फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man reached the hospital in one sided love, people brought out the ghost of lover

Deoria News: एक तरफा प्यार में अस्पताल पहुंचा युवक, लोगों ने उतारा आशिकी का भूत

Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Young man reached the hospital in one sided love, people brought out the ghost of lover
देवरिया। एक अस्पताल में काम करने वाली स्वास्थ्यकर्मी से एकतरफा प्रेम करने वाला युवक बृहस्पतिवार को उसके कार्यस्थल पर पहुंच गया। अपने दोस्तों के साथ हूटिंग करने लगा। जब महिला स्वास्थ्य कर्मी ने मना किया तो वह अपनी दबंगई दिखाने लगा। खुलेआम प्यार का इजहार करने लगा। यह देख अन्य युवती के साथी कर्मचारियों ने पहले तो ऐसा करने से मना किया। फिर भी युवकों के न मानने पर पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके कारण अस्पताल में काफी देर तक हो-हल्ला मचा रहा।
विज्ञापन

एक अस्पताल में स्टाफ नर्स का काम करने वाली युवती बुधवार की रात में कार्यस्थल पर पहुंची। एक युवक युवती का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। पर युवती उसकी बातों की अनदेखी करती रही। हद तो तब हो गई जब रात में करीब 11 बजे युवक अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया और स्वास्थ्य कर्मी की तरफ देखकर हूटिंग करते हुए इशारे करने लगा। यह देख युवती कुछ देर तक चुप रही और उसके जाने की प्रतीक्षा करने लगी। पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। काफी देर से युवक की हरकत देख अन्य कर्मियों ने मना किया तो वह फिल्मी अंदाज में मारपीट पर उतारू हो गया और उनसे उलझ गया। इसके बाद कर्मियों ने पकड़ कर युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक और उसके दोस्त भाग खड़े हुए। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस चौकी से मारपीट की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


होमगार्ड से भिड़ा युवक, की हाथापाई
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड जांच रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास बृहस्पतिवार को बगल से अंदर जाने से रोकने पर एक युवक होमगार्ड से भिड़ गया और दोनों में हाथापाई हो गई। इसके बाद युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बृहस्पतिवार को भीड़ थी। सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए लंबी लाइन लगी थी। इसी बीच एक युवक बगल से पहले अंदर जाने लगा। इस पर लाइन में खड़े लोग हो-हल्ला करने लगे। होमगार्ड के जवान ने रोका। आरोप है कि युवक उलझ गया और अपशब्द बोलने लगा और दोनों में हाथापाई होने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर होमगार्ड के अन्य जवान पहुंच गए और युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed