फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man ran away with the lease file after being threatened by the Minister of State, case registered

Deoria News: राज्यमंत्री की धौंस दिखा पट्टे की फाइल लेकर भागा युवक, केस दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 02:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 29 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

सरकारी दफ्तरों में फाइलों तक पहुंचने के लिए बाहरी लोगों को खुली छूट देने के कारण अभिलेख गायब हो रहे हैं। हालत यह है कि कई कार्यालयों में बाहरी लोग पूरा दस्तावेज फोटोकाॅपी कराने के बहाने बाहर लेकर चले जाते हैं। इसके बाद आराम से इसमें हेरफेर भी कर देते हैं।

विज्ञापन
Young man ran away with the lease file after being threatened by the Minister of State, case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में राज्यमंत्री का रिश्तेदार होने की धौंस दिखाकर एक युवक मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय से पट्टे की फाइल लेकर फरार हो गया। स्टेनो ने जब उससे फाइल वापस करने को कहा तो उसने 30 हजार रुपये की मांग की। इस मामले में आशुलिपिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय के आशुलिपिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रुद्रपुर मोड़ निवासी संतोष कुमार अपने को राज्यमंत्री का रिश्तेदार बताकर धौंस जमाता है। छह सिंतबर को आरोपी ने रुद्रपुर तहसील के अलग-अलग रकबा के कृषि आवंटन पट्टा के संबंध में 30 जुलाई 2001 को जारी हुए आदेश के गायब होने की बात कहते हुए कार्यालय से संपर्क किया। आरोप है कि छह सितंबर को वह आया और फाइल लेकर चला गया। 145 पन्नों का दस्तावेज उसने मंत्री की धौंस जमाकर रख लिया। जब आशुलिपिक ने दस्तावेज वापस करने को कही तो आरोपी ने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कलयुग की मोहब्बत: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने थाने में लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने दस्तावेज वापस करने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की है। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। फिरौती मांगने के आडियो के बारे में पता किया जा रहा है।

सरकारी कार्यालयों में बाहरी लोगों की दखल से गड़बड़ हो रहे अभिलेख
सरकारी दफ्तरों में फाइलों तक पहुंचने के लिए बाहरी लोगों को खुली छूट देने के कारण अभिलेख गायब हो रहे हैं। हालत यह है कि कई कार्यालयों में बाहरी लोग पूरा दस्तावेज फोटोकाॅपी कराने के बहाने बाहर लेकर चले जाते हैं। इसके बाद आराम से इसमें हेरफेर भी कर देते हैं। जिससे गोपनीयता भी भंग हो जाती है और अभिलेख भी गायब हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed