फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man dies in road accident, chaos in the house

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident, chaos in the house
देवरिया/गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर पुरवां चौराहे के समीप बाइक सवार दो युवकों से विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक हेलमेट पहना था जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पथरहट निवासी नित्यूष सिंह (28) वर्ष पुत्र प्रमोद सिंह देर रात अपने दोस्त गौरव मिश्र के साथ रविवार देर रात बाइक से देवरिया स्थित एक मित्र के घर आयोजित समारोह में जा रहे थे। पुरवा चौराहे के समीप पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही अपाची बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने नित्यूष सिंह सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव को मामूली चोट आई। बाइक पर पीछे बैठे गौरव ने हेलमेट पहना था जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी शादी

गौरी बाजार। मार्ग दुर्घटना में असमय हुई नित्यूष सिंह की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। छह माह पूर्व ही युवक का विवाह हुआ था। पत्नी दिव्या सिंह बंगलुरु स्थित एक केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पिता प्रमोद सिंह राजस्व कर्मी हैं। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी फ्लाइट से पथरहट गांव पहुंची। पत्नी के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पूरा परिवार युवक की मौत से सदमे में है। मां शीला सिंह व छोटे भाई निखिल सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार की देर शाम युवक का अंतिम संस्कार बरहज में हुआ। लड़खड़ाते कदमों से पिता प्रमोद सिंह ने पुत्र को मुखाग्नि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed