{"_id":"67462a9291725d3b7a015116","slug":"young-man-dancing-to-the-song-with-weapons-in-his-handsnot-a-hero-but-a-villain-deoria-news-c-208-1-deo1004-140657-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाथों में असलहा...नायक नहीं, खलनायक गीत पर झूमा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाथों में असलहा...नायक नहीं, खलनायक गीत पर झूमा युवक
Wed, 27 Nov 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सोशल मीडिया पर असलहों के साथ रील बनाते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवक कुछ असलहों के साथ अपने घर व अन्य जगहों को दिखा रहा है। उसने नायक नहीं, खलनायक हूं, गाने पर रील बनाया है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के साथ भी उसने तस्वीर वायरल की है। युवक कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शहर में सोमवार को दोपहर से सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो व पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हाथ में असलहा लिए और पास में कई असलहा रखे दिख रहा है। वहीं पोस्ट में युवक कई पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर तो खड़ा होकर तस्वीर खिंचवाया है। इस पोस्ट में उसके पास असलहा नहीं है, लेकिन उसके द्वारा बनाई गई रील में दोनों हाथ में असलहा व मुंह में दाबे असलहा स्पष्ट दिख रहा है। कोतवाल दिलीप सिंह वीडियो व पोस्ट में दिख रहे युवक की पहचान में जुटे हैं। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द ही पहचान कर गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।