{"_id":"6a889ba7e2440ae3900e56b4","slug":"young-man-climbs-pole-in-anger-after-brother-is-beaten-up-suffers-electric-shock-deoria-news-c-208-1-deo1048-189749-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई की पिटाई से नाराज युवक खंभे पर चढ़ा, करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई की पिटाई से नाराज युवक खंभे पर चढ़ा, करंट से झुलसा
Sat, 22 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। भाई से विवाद और पिटाई से नाराज होकर घर से निकले एक युवक ने सलेमपुर-बरहज रेलखंड पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह वह पदमापार गांव की ओर पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उसे झुलसे हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को तत्काल सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चिरौना गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार का 17 अगस्त को अपने भाई राजन कुमार से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान भाई ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर राजकुमार घर से चला गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पदमापार गांव से डायल 112 पर सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक गांव में मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक गंभीर रूप से झुलसे हालत में मिला। उपचार के दौरान राजकुमार ने चिकित्सकों को बताया कि वह बरहज की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक का करीब 35 प्रतिशत शरीर झुलसा है। पहचान होने के बाद पुलिस ने गौरी बाजार थाने को सूचना दी। इसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। राजकुमार को सरकारी एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।