फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yoga: An invaluable heritage of India's ancient culture.

Deoria News: योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर

Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Yoga: An invaluable heritage of India's ancient culture.
देवरिया स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल कृ​षि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य म
देवरिया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरे जनपद में योगाभ्यास किया गया। मुख्य कार्यक्रम रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास विभाग की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान योग को स्वस्थ, संतुलित और सफल जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। योग प्रशिक्षक यतींद्र विश्वकर्मा, पूजा मद्धेशिया और फातिमा ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, पवनमुक्तासन, वज्रासन, दंडासन तथा ध्यानासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। गीता का उपदेश भी योग पर आधारित है। कर्मयोग, राजयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग के माध्यम से व्यक्ति जीवन को सार्थक बना सकता है। पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। नियमित योग से तनाव दूर होता है और कार्यकुशलता बढ़ती है।
इस दौरान डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर. शंकर, सीडीओ राजेश कुमार सिंह, सीआरओ वीके सिंह, एडीएम रामशंकर समेत अन्य अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया।
नोडल ने जाना व्यवस्थाओं का हाल : शासन से नामित नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव दिव्य प्रकाश गिरी ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। योग प्रशिक्षक यतींद्र विश्वकर्मा, पूजा मद्धेशिया और फातिमा ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, पवनमुक्तासन, वज्रासन, दंडासन तथा ध्यानासन सहित योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। छात्र मोहन और विवेक ने योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की सराहना बटोरी। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबोधन का प्रसारण भी दिखाया गया। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने स्वच्छता का संदेश देते हुए परिसर में सफाई की। आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर तक योगाभ्यास शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed