{"_id":"665cdec96ea4c262d3007638","slug":"x-ray-machine-will-srtart-soon-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126977-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक्स-रे मशीन शुरू करने का रास्ता साफ, पैनल लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक्स-रे मशीन शुरू करने का रास्ता साफ, पैनल लगा
Mon, 03 Jun 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो
मेडिकल कॉलेज में एसी की हुई फिटिंग, कंप्यूटर की हुई सेटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बिजली आपूर्ति के लिए पैनल लगाने कार्य पूरा कर लिया गया है। रविवार को कंप्यूटर में साफ्टवेयर भी लोड करने का कार्य किया गया। दो से तीन दिन में ट्रायल के बाद जांच शुरू हो जाने की संभावना है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे की एक और नई मशीन एक हजार एमए की स्थापित की गई है। प्रोगनेसिस कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मशीन मंगाई गई है। यह मशीन अत्याधुनिक है। इस मशीन को सीटी स्कैन कक्ष के बगल में नवनिर्मित कक्ष में कंपनी के इंजीनियरों ने करीब दो माह पहले इंस्टाल कर दिया है। पैनल न लगने के कारण कार्य अधूरा था। कंपनी के इंजीनियर ने पैनल लगाकर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी है। यहां दो एसी और कंसोल में एक एसी लगा दिया गया है। रविवार को कंप्यूटर में साफ्टवेयर अपलोड करने का कार्य किया गया। मशीन के मंगलवार को ट्रायल की उम्मीद है।
अस्पताल में अभी एक डिजिटल एक्स-रे मशीन है। एक्स-रे जांच की चौबीस घंटे सुविधा है। यहां ओपीडी के हड्डी रोग, चेस्ट व टीबी, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से मरीज एक्स-रे के लिए आते हैं। सेंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगती है। हर रोज औसतन करीब 200 मरीजों की 350 से अधिक जांच होती है। इस मशीन से शरीर के छोटे से लेकर बड़े हिस्से का कई एंगल में एक्स-रे होता है। साथ ही इमरजेंसी व वार्ड में भर्ती मरीजों की भी जांच होती है।
विज्ञापन
ओपीडी में पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन भी लगी है। इससे शरीर के छोटे अंगों की जांच होती है। इसके बावजूद डिजिटल मशीन सेंटर पर जांच का दबाव अधिक रहता है। एसी न होने से भीषण गर्मी के कारण अप्रैल माह में मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, लेकिन अब तक एसी नहीं लगा है।
नई मशीन अत्याधुनिक है। बटन पुश करते और स्क्रीन टच कर जरूरत के मुताबिक आगे-पीछे, ऊपर-नीचे की जा सकती है। कंप्यूटर सिस्टम में टच स्क्रीन है। इससे बिना माउस के भी काम किया जा सकता है। कंसोल रूम से रिमोट और मैनुअली सूट किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं हैं।
डिजिटल एक्स-रे मशीन से यह होती है जांच
मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी है। इससे सीना, कमर, कूल्हा, कंधा, गर्दन, पेट, हाथ, कलाई, बाजू, केहुनी, एड़ी, पंजा, घुटना सहित शरीर के अन्य हिस्सों की जांच होती है।
कोट
नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित कर दी गई है। पैनल का कार्य हो गया है। जल्द मशीन ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद मशीन चालू हो जाएगी। दोनों मशीनों से जांच होने से मरीजों को सहूलियत होगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस