फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   X-ray machine at Bhagalpur PHC unable to operate due to low voltage.

Deoria News: भागलपुर पीएचसी में लो-वोल्टेज से नहीं चल पा रही एक्स-रे मशीन

Sun, 20 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 20 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine at Bhagalpur PHC unable to operate due to low voltage.
भागलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए विधायक निधि से चार महीने पहले रुपये देने के बावजूद अब तक लग पाया। लो-वोल्टेज के चलते एक्स-रे मशीन नहीं चल पा रही है। दवाएं भी खराब हो रही हैं। मरीजों को बाहर एक्स-रे करानी पड़ रही।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका ने पीएचसी भागलपुर की बिजली समस्या के समाधान के लिए अपनी निधि से 63 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के लिए धन आवंटित किया था। पीएचसी के निरीक्षण में आए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने भी बिजली निगम को तत्काल ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता के कारण मामला फाइलों में ही अटका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि वोल्टेज कम होने के कारण डीप फ्रीजर और कोल्ड चेन में रखी जीवनरक्षक दवाइयां खराब होने की कगार पर हैं। वैक्सीन और अन्य दवाओं को निश्चित तापमान पर रखना जरूरी होता है, जो वोल्टेज न मिलने से संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि विकास भवन से अभी बजट जारी होने का पत्र नहीं मिला है। पत्र आने के बाद जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।
विधायक दीपक मिश्र शाका ने बताया कि चार माह पहले ही रुपये देने का प्रस्ताव भेज दिया था। ट्रांसफॉर्मर क्यों नहीं लगा, इसरि जानकारी लेकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed