फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wrestling team went for state champianship

स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई जनपदीय टीम

Wed, 27 Jul 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
wrestling team went for state champianship
स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई जनपदीय टीम
विज्ञापन

28 से 30 जुलाई तक गाजियाबाद के डासना में होगी चैंपियनशिप
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 जुलाई को जिला कुश्ती संघ की देखरेख में हुआ था चयन संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गाजियाबाद के डासना में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को 12 सदस्यीय टीम स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना हुई। दस भार वर्ग में महिला व पुरुष टीम के सदस्य वहां जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए दमखम दिखाएंगे।
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 जुलाई को अंडर-23 वर्ग के पहलवानों ने ट्रॉयल दिया था। इसके बाद 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। जिला कुश्ती संघ के सचिव आशुतोष तिवारी उर्फ गोलू पहलवान ने मंगलवार को बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद जिला टीम में 57 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में हरिकेश कन्नौजिया, 61 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में शिवध्यान यादव, 74 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में सत्यप्रकाश यादव का चयन हुआ है।
विज्ञापन

79 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में बिट्टू पटेल, 86 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में दुर्गा प्रसाद, 92 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में साहिल तिवारी, 97 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में सर्वेश यादव, 125 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में विराज सिंह को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको रोमन स्टाइल 55 किलो वर्ग में सिद्धार्थ चौहान व 72 किलो भार वर्ग में आदित्य विश्वकर्मा का चयन किया गया। महिला वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में रुपाली गुप्ता एवं 57 किलो भार वर्ग में नेहा गुप्ता जिला टीम का प्रतिनिधित्व स्टेट चैंपियनशिप में करेंगी। वहीं, टीम के प्रशिक्षक एवं मैनेजर तथा चैंपियनशिप में ऑफिसियल के रूप में चुने गए यशवंत सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में 28 जुलाई को पहले बालिकाओं की कुश्ती होगी। 29 जुलाई को बालक वर्ग के ग्रीको रोमन एवं 30 को फ्री स्टाइल के दसों वजन की कुश्ती होंगी।

विभागीय क्रिकेट प्रशिक्षक अब्दुल अहद, गिरीश सिंह, अमित पांडेय, शालिनी शर्मा, शकील अहमद, अशोक सिंह, कादिर आलम, सुरेश कुमार आदि ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed