फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   World Bhojpuri Conference...Gathering of big names will start from today

Deoria News: विश्व भोजपुरी सम्मेलन...आज से होगा दिग्गजों का जमावड़ा

Fri, 12 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
World Bhojpuri Conference...Gathering of big names will start from today
विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रांतीय आयोजन की तैयारी का जायजा लेते पदा​धिकारी, फोटो संवाद
देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में 13 दिसंबर से आयोजित हो रहे दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर इस समारोह का उद्घाटन दिल्ली के सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मृदुल करेंगे।
विज्ञापन

संस्था के शिल्पकार अरुणेश नीरन को समर्पित इस अधिवेशन का आयोजन करीब 30 साल बाद देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है।
विश्व भोजपुरी सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। इसमें सुविख्यात गायक भरत शर्मा व्यास, मदन राय, आराधना सिंह सहित एक दर्जन से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। हास्य अभिनेता सुनील कुमार यादव मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दूबे करेंगे। पहले दिन देर शाम को होने वाले लोकरंग कार्यक्रम में असम मूल की सुविख्यात भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी, शिल्पी राज, आलोक कुमार की प्रस्तुति होगी। मंच पर भिखारी ठाकुर, महेंद्र मिसिर सम्मान, कबीर सम्मान, शिखर सम्मान विशिष्ट कलाकारों का किया जाएगा।
विज्ञापन

14 को बतकही का होगा आयोजन : अधिवेशन के दूसरे दिवस 14 दिसंबर को 12 बजे दिन में बतकही 2:30 बजे दिन तक चलेगा। सायं 4 बजे से कवि सम्मेलन मुशायरा शुरू होगा, जिसमें जौहर कानपुरी, अजहर इकबाल, शबीना अदीब, डॉ. मजीद देवबंदी, ओम शर्मा ओम, अफजल इलाहाबादी, सीमा नयन, डॉ. जयति ओझा, अंजली अरोड़ा, राहुल राज मिश्र, डॉ. शाद सिद्दीकी, आकृति विज्ञा, डॉ. कमलेश राय, भूषण त्यागी, सरोज अपनी रचना की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed