फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Workers honored in the meeting of Vishwa Hindu Mahasangh

Deoria News: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में कार्यकर्ता सम्मानित हुए

Mon, 05 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Workers honored in the meeting of Vishwa Hindu Mahasangh
सोनूघाट/देवरिया। सदर ब्लॉक के सभागार में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दिग्विजय किशोर शाही ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में व्याप्त भय और भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है।
आगामी दो फरवरी से सात फरवरी 2026 तक वाल्मिकी जयंती धूमधाम से मनाने की योजना भी बनाई गई। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन की सरकार चल रही है जो समाज में किसानों, महिलाओं, गरीब और असहाय के हित के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को बृजेश तिवारी, सुभाष तिवारी, सदर प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू, बालेश्वर पांडेय, सत्येंद्र पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सदर तहसील के कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, बालेंदु मिश्र, राजेश मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, श्यामा शाही, किरण देवी, बृजकिशोर राव, अमरजीत गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed