फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Work in the state, mafia speaking up Rajbhars

प्रदेश में काम नहीं, माफिया बोल रहे ः राजभर

Tue, 28 Feb 2017 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 28 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Work in the state, mafia speaking up Rajbhars
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर। सपा और भाजपा की नीतियों से प्रदेश बर्बादी की ओर पहुंच गया है। झूठा वादा कर सत्ता हासिल करने वाली दो पार्टियों को जनता वोट क्यों दें। सपा सरकार सिर्फ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, आजमगढ़ और रामपुर में काम किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में विकास के नाम पर भेदभाव हुआ है। देवरिया के डीएसपी जिया उल हक के हत्यारे आज भी बेखौफ घूम रहे हैं।
विज्ञापन


यह बात मंगलवार को आयोजित चुनावी जनसभा में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बलात्कार, गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है। मुजफ्फरनगर में हुए दंगा का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और भाजपा के इशारे पर वोट बैंक के लिए दंगा कराया गया। इससे मासूम बच्चे जहां अनाथ हो गए, वहीं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गईं।
विज्ञापन


आज वहां लोग भोजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। सपा सरकार इन बेबस लोगों की सुधि लेने के बजाए सैफई महोत्सव कराने में जुटे रहे। सपा सरकार कहती है कि काम बोलता है। काम नहीं प्रदेश में गुंडा और माफिया बोल रहे हैं। जनता सपा की असली चेहरा पहचान चुकी है और इसके झांसे में आने वाली नहीं है। इस दौरान बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed