{"_id":"64d7cfac568a26cf560c6d34","slug":"womens-discord-became-the-reason-for-mantus-murder-deoria-news-c-7-1-gkp1007-270825-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं की आपसी कलह बनी मंटू की हत्या का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं की आपसी कलह बनी मंटू की हत्या का कारण
Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम केहुनियां में लाठी, डंडे से पीटकर मंटू की हत्या का कारण दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच आपसी कलह है। दोनों परिवार एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। रामाजी गुप्ता और नंदजी गुप्ता सगे भाई हैं। रामाजी गुप्ता के दो पुत्रों में मंटू छोटा था। वह कक्षा 12 का छात्र था।
गांव के लोगों ने बताया कि दोनों परिवार की महिलाएं अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में हमेशा लड़ती हैं। मंटू की हत्या का कारण भी दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच का कलह बना। परिवार में न तो कोई जमीनी विवाद और न ही आपसी बंटवारे का कोई विवाद है। घटना के दिन एक भाई की पत्नी ने दूसरे भाई की साइकिल को बरामदे के अपने हिस्से में रखने का विरोध किया। यह बात साइकिल रखने वाले रामाजी गुप्ता के लड़कों को नागवार लगी। पहले महिलाओं में विवाद हुआ और बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रामाजी, उनकी पत्नी पार्वती देवी और बच्चे मंटू, गुड्डू घायल हो गए। शनिवार को मंटू गुप्ता की मौत हो गई। मौत की खबर आते ही रामाजी के परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोग सन्न रह गए।
खनुवा नदी के किनारे हुआ दाह संस्कार
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम केहुनिया में मारपीट में इलाज के दौरान मंटू गुप्ता की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गांव के खनुवा नदी के तट पर कर किया गया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। दरवाजे पर गांव के लोग उमड़ पड़े थे। पिता रामाजी गुप्ता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ग्राम प्रधान राम अशीष शर्मा, विक्की शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा थानाध्यक्ष खामपार नंदाप्रसाद व पुलिस बल मौजूद रहे। संवाद