फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   women will make ganesh-laxmi idol

गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति बनाएंगी महिलाएं

Wed, 14 Oct 2020 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
women will make ganesh-laxmi idol
गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति बनाएंगी महिलाएं
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। देसही देवरिया के बरवां मीरछापर गांव में सेवा भारती की ओर से बुधवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें स्थानीय महिलाओं को गाय के गोबर को उपयोग में लाने की कई विधि सिखाई गई। गाय के गोबर से महिलाएं लक्ष्मी, गणेश, और दीपावली के लिए बनाने का गुर सीख रही हैं।
मुख्य अतिथि क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर ने कहा कि गो सेवा नारायण सेवा है। गो माता मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। गाय के गोबर का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इसके प्रयोग से अपने घरों सहित पूरे समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। उद्यमी विभा पांडेय ने कहा कि महिलाओं को समूह बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का सपना महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक करके पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन महिलाओं को दीपावली में छालर, झूमर और बाती आदि बनाने प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुनीता कुशवाहा, मुन्नी देवी, माला देवी, कुसुम, सीमा कुशवाहा, माधुरी देवी, हिरावती देवी, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed