फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women will also have to play a part in the development of the state

Deoria News: प्रदेश के विकास में महिलाओं को भी निभानी होगी भागीदारी

Sat, 25 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Women will also have to play a part in the development of the state
देवरिया। प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज में भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी को शुभकामनाएं दीं और दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुरुआत छात्र मनीष मौर्या द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद जीआईसी की छात्राओं रोशनी मणि, रिया गुप्ता और विंध्यवासिनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यदि प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करना है तो महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी देनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को अपने आत्मबल को पहचानना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वर्ग के लोग अपनी क्षमताओं के अनुरूप कार्य करेंगे, तभी समग्र विकास संभव हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति मिशन शक्ति के तहत हेल्पलाइन नंबर बताया गया है। कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए, राजकीय पॉलिटेक्निक, देवरिया के प्रवक्ता नरेंद्र मोहन मिश्रा के निर्देशन में छात्रों द्वारा विकसित वायुपुत्र ड्रोन को विशेष सराहना मिली। इस उपलब्धि के लिए नरेंद्र मोहन मिश्रा, चंद्र भूषण चौहान, हिमांशु शर्मा, प्रशांत और ओमकार शर्मा को सम्मानित किया गया। सीएम युवा अभियान के प्रथम लांचिंग के तहत प्रभात कुमार, शुभम गुप्ता, इमरान खान, अमित यादव, मुन्नी देवी, आदित्य पांडेय, शुभम चौरसिया, अलका, सत्यम सिंह एवं अजय कुमार को चेक प्रदान किया गया। चिकित्साधिकारी डा. बाएन गिरा, डा तहसाम फातिमा, स्टाफ नर्स सीता, एलटी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, एटीएलएस आरिफ जमाल, एसटीएस विनय कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed