फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women came out to perform Jivitputrika puja in Fatehpur but were scared

Deoria News: फतेहपुर में जीवित्पुत्रिका पूजा करने निकलीं महिलाएं मगर डरी सहमी

Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women came out to perform Jivitputrika puja in Fatehpur but were scared
फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर शुक्रवार को घरों से पूजा करने को निकली व्रती महिलाएंफोटो- संवाद
रुद्रपुर (देवरिया)। फतेहपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के पांचवें दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका व्रत था, ऐसे में शाम के समय कुछ महिलाएं निकलीं, लेकिन वे भी डरी-सहमी नजर आईं। घटना से गांव में त्योहार फीका रहा। पूजा-पाठ में जुटीं महिलाएं भी आपस में घटना के बारे में ही बातचीत करती रहीं। हर कोई होनी को कोस रहा था।
विज्ञापन


दो अक्टूबर की घटना के बाद से ही गांव में पुलिस का कड़ा पहरा है। वहीं अधिकांश घरों के पुरुष गांव छोड़कर फरार हैं। घरों में महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं। सुबह, शाम टहलने को निकलने वाली महिलाएं पांच दिन से घरों में दुबकी हुई थीं। शुक्रवार को निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को बरियार का पौधा पूजने के लिए महिलाएं झुंड बनाकर घरों से बाहर निकलीं। गांव के बाहर पूजा करने पहुंची महिलाओं से लोगों ने बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। पूजा कर लौट रही महिलाएं घटना को लेकर गांव के माहौल पर बात कर रही थीं। उन्होंने पूजा कर गांव में दोबारा अमन-चैन कायम करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन




महिलाओं ने कहा कि गांव के सुख-चैन को किसी की नजर लग गई। पांच दिन से लोग भय के माहौल में जीवनयापन कर रहे हैं। हत्याकांड के बाद बच्चों के चेहरे पर दहशत झलक रही है। भगवान ने चाहा, तो जल्द ही गांव में दिनचर्या पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed