फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women and men in the 4,800 meters in 1,600 meters race winner

1600 मीटर दौड़ में महिलाएं और 4800 मीटर में पुरुष अव्वल

Sun, 21 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 21 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Women and men in the 4,800 meters in 1,600 meters race winner
दौड़ में महिला तथा पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। - फोटो : अमर उजाला
 नवयुवक मंगल दल की तरफ से रविवार को मंगरूबीर बाबा के स्थान पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी व ऊंची कूद और दौड़ में महिला तथा पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्रतियोगिता का शुभारंभ बसपा नेता मुरली जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 4800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर देवरिया के सतीश कुमार चौहान, दूसरे पर अड़िला के कृपानरायन और तीसरे पर देवरिया सदर के निखिल यादव रहे। 1600 मीटर दौड़ में देवरिया के सूर्यप्रकाश प्रथम, भटनी के दुर्गेश सोनक द्वितीय और श्रीनगर के विजय यादव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में देवरिया के खुशबुदीन प्रथम, मठिल उपाध्याय के शिवानंद द्वितीय तथा नरियाव के विजय कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा ऊंची और लंबी कूद में महिलाओं का दबदबा रहा। महिला वर्ग के 1600 मीटर दौड़ में एमपी कॉलेज बंजरिया की सिखा गुप्ता प्रथम, इसी कॉलेज की सुषमा विश्वकर्मा दूसरे तथा मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को आयोजक मंडल की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान जगत जायसवाल, प्रधान गुलाब यादव, धनंजय कुमार, धर्मेन्द्र यादव, राकेश, संजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed