{"_id":"64ac586c01b5098ba50c0114","slug":"womans-dead-body-found-in-suspicious-condition-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-918-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हाल में महिला का लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हाल में महिला का लटका मिला शव
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के इमिलिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध हाल में एक महिला का शव घर में लटका मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि रंजना की कुछ दिन पहले पिटाई की गई थी। हत्या कर शव को लटका दिया गया है, ताकि आत्महत्या का रूप लगे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के रहने वाले बृजेश जायसवाल की पत्नी रंजना (33) का शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे कमरे में संदिग्ध हाल में पंखे के कुंडे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद देख पड़ोसियों को शक हुआ तो कुछ लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो रंजना का शव फंदे से लटका था। लोगों की सूचना पर मायके वाले भी आ गए। रंजना के पिता गुलाब ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। रंजना के दो बेटे हैं। वहीं दूसरी तरफ पति का कहना है कि दो दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने बोलना बंद कर दिया था और गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।
-- -- -- -- -
सुबह में विधि विधान से सावन के पहले सोमवार को किया था पूजा पाठ
- रंजना के पति बृजेश जायसवाल अभी दो दिन पहले ही कमाकर घर लौटे। उसी दिन उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दूसरे दिन मायके वालों ने भी आकर बृजेश से मारपीट कर ली। सावन के पहले सोमवार होने से सुबह में रंजना ने स्नान-ध्यान कर पूजा - पाठ भी किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता गुलाब ने हत्या का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है।
....नरेंद्र प्रताप राय, एसओ रामपुर कारखाना