{"_id":"65c686e6a006a4c1140e5024","slug":"woman-was-died-by-urine-blader-blast-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119031-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूरिन ब्लाडर में चोट लगने से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूरिन ब्लाडर में चोट लगने से हुई थी महिला की मौत
Sat, 10 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
फालोअप....
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराइच गांव का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
तकरीबन दो माह पहले हुए विवाद में रीना देवी के पेट में चोट लगने से मौत होने का परिजनों ने लगाया है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराइच गांव में तीन दिन पहले हुई 35 वर्षीय महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यूरिन ब्लाडर में चोट लगने से ब्लाडर फटने के कारण महिला की मौत होने की बात कही गई है।
उधर, पति और मायके वालों ने तीन दिन पहले महिला की मौत होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
पति ने पुलिस को बताया था कि तकरीबन दो माह पहले घर पर कुछ लोगों से विवाद होने पर उन लोगों ने पत्नी के पेट पर प्रहार कर दिया था, जिससे वह चोटिल हो गई थी। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि यूरिन ब्लाडर में चोट लगने के बाद इतने लंबे समय तक कोई नहीं बच सकता है। पुलिस यह चोट हाल में ही लगने की बात कह रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराइच गांव निवासी अमरजीत राजभर की पत्नी रीना देवी (35) को तकरीबन दो माह पहले हुए विवाद में गांव के कुछ लोगों ने पेट में पैर से मार दिया था। इससे वह चोटिल हो गई थी। पति अमरजीत मेहनत मजदूरी कर रीना का आसपास के चौराहे पर इलाज करा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को अचानक रीना देवी के पेट में दर्द हुआ। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों और मायकेवालों ने मारपीट में चोटिल होने से रीना की मौत होने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में यूरिन ब्लाडर में चोट लगने से ब्लाडर फटने के कारण रीना की मौत होने की बात कही जा रही है।
उधर, पुलिस का कहना है कि विवाद दो माह पहले हुआ था और यूरिन ब्लाडर अब फटा है। इससे उसकी मौत हुई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। किसी विशेषज्ञ डाॅक्टर से रिपोर्ट दिखाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोट....
रीना देवी के यूरिन ब्लाडर में चोट लगने से ब्लाडर फटने से उसकी मौत हुई है। लेकिन, डाॅक्टर ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि चोट कब लगने से ब्लाडर फटा है। परिजन दो माह पहले हुए विवाद में चोटिल होने से मौत होने की बात कह रहे हैं। जबकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। उसके हिसाब से मामला संदिग्ध लग रहा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से बोला हूं रिपोर्ट को फिर किसी विशेषज्ञ डाॅक्टर से दिखाकर मौत का कारण स्पष्ट करें। साथ ही यह भी जानकारी लें कि कब चोट लगने से ब्लाडर फटा है। इसके बाद विधिक कार्रवाई होगी।
-दीपक शुक्ला,सीओ सलेमपुर