फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman raped after entering her house, FIR lodged after nearly two months

Deoria News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, करीब दो महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Fri, 06 Feb 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after entering her house, FIR lodged after nearly two months
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में घटना के लगभग 40 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि पड़ोसी अभिषेक सिंह 30 नवंबर 2025 की रात में करीब दो बजे जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पीड़िता ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर करने के बजाय दोनों पक्षों का चालान कर दिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और पीड़िता पर सुलह का दबाव बनाया जाता रहा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed