फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman pregnant after nasbandi

नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला

Wed, 31 Aug 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
woman pregnant after nasbandi
नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद सीएचसी में पति-पत्नी ने किया हंगामा
तीन बच्चों के बाद दो वर्ष पूर्व महिला सीएचसी में कराई थी नसबंदी
महिला ने लगाया स्वास्थ्य कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में नसबंदी कराई थी। संदेह होने पर जब उसने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसके पेट में बच्चा है। इसके बाद पति-पत्नी दोनों सीएससी पहुंचे तो ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद अस्पताल गेट पर खड़ा होकर दोनों ने हंगामा किया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तीन बच्चे हो जाने के बाद अपनी पत्नी की दो वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में नसबंदी कराई थी। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुझे और मेरी पत्नी को संदेह हुआ तो डॉक्टर से सलाह ली, जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही। रिपोर्ट में तेईस सप्ताह से गर्भवती मिली।
विज्ञापन

इसके बाद महिला अपने पति व दो वर्ष की मासूम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। आरोप है कि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने उसे खदेड़ दिया। इससे नाराज महिला अपने पति और मासूम बेटी को लेकर सीएचसी गेट पर हंगामा करने लगी। डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि नसबंदी के दौरान कभी-कभी फेल भी हो जाता है। अगर ऐसा हुआ होगा तो सरकार द्वारा पीड़ित को आर्थिक सहयोग मिलेगा। इसके लिए उसे सीएचसी में फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed