{"_id":"65bb72ac92833fb50f0289f1","slug":"woman-plucking-leaves-for-goat-died-due-to-electric-shock-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बकरी के लिए पत्ता तोड़ रही थी महिला, करंट की चपेट में आने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बकरी के लिए पत्ता तोड़ रही थी महिला, करंट की चपेट में आने से गई जान
Thu, 01 Feb 2024 04:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:00 PM IST
सार
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग निवासी मंजू देवी (40) पत्नी सुनील पड़ोस की प्रीति 20 पुत्री सुरेंद्र के बकरी चराने निकली। वे नवगांवा मोड़ के पास रेल ट्रैक किनारे बकरी चरा रही थीं। इसी बीच मंजू देवी रेल ट्रैक किनारे स्थित एक पेड़ से बकरी के लिए डंडा से पत्ता तोड़ने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नवगांवा मोड़ के पास बृहस्पतिवार को रेल ट्रैक किनारे बकरी के लिए पत्ता तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाते समय एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग निवासी मंजू देवी (40) पत्नी सुनील पड़ोस की प्रीति 20 पुत्री सुरेंद्र के बकरी चराने निकली। वे नवगांवा मोड़ के पास रेल ट्रैक किनारे बकरी चरा रही थीं। इसी बीच मंजू देवी रेल ट्रैक किनारे स्थित एक पेड़ से बकरी के लिए डंडा से पत्ता तोड़ने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच डंडा गुजरे विद्युत तार से टकरा गया और मंजू देवी करंट की चपेट में आ गई। यह देख प्रीति उसे बचाने के लिए पहुंची तो वह भी झुलस गई। आसपास के लोग दोनों को सीएचसी गौरीबाजार ले गए, जहां मंजू देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रीति की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज दिया।
विज्ञापन