{"_id":"6418a0763e284221760c8834","slug":"woman-hanged-herself-due-to-family-dispute-deoria-news-c-7-1-92843-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पारिवारिक कलह से महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पारिवारिक कलह से महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Mon, 20 Mar 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने सोमवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर लाएं, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मईल क्षेत्र के इशारू गांव निवासी संध्या देवी पत्नी सुनील राजभर 30 वर्ष सोमवार शाम पारिवारिक कलह से तंग आकर टिनशेड के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा बंद देख आवाज लगाई कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा खोला तो देखा संध्या फंदे से लटक रही है। आनन फानन परिजन फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत कुशवाहा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति सुनील दहाड़ मारकर रोने लगा। एसओ मईल संदीप कुमार सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि पारिवारिक कारणों से महिला ने फंदे से लटक कर जान दी है। घर के लोगों ने भी यही बताया है।