{"_id":"6a9db5cfdcc4f85a9108e18c","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-police-remove-body-from-funeral-pyre-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-191093-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत पुलिस ने चिता से उठवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत पुलिस ने चिता से उठवाया शव
Mon, 07 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरहज। गौरा-कटइलवा स्थित मुक्तिपथ पर पहुंची पुलिस ने रविवार की दोपहर मदनपुर थाना क्षेत्र के पिड़री गांव की रिंकी यादव (27) का शव चिता से उठवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस कार्रवाई से श्मशान घाट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। भलुअनी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की रहने वाली और मृतका की भाभी माया देवी द्वारा डायल 112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की।
मदनपुर थाना क्षेत्र के रामनिवास यादव की पत्नी रिंकी यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए गौरा-कटइलवा स्थित मुक्तिपथ पर गए थे। लोगों के अनुसार, नदी तट पर चिता पर शव रखने की तैयारी चल रही थी।
इसी बीच मदनपुर एसओ नंदा प्रसाद पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शव के अंतिम संस्कार के लिए नदी घाट पर पहुंचे लोग पुलिस की कार्रवाई देख वहां से धीरे से खिसक लिए। मौके पर नायब तहसीलदार अनिल तिवारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे और नाक से रक्तस्राव हुआ था, जबकि गले पर काला निशान होना बताया जा रहा है। मदनपुर के थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि डायल 112 पर सिंहपुर की माया देवी व की सूचना पर पुलिस गई थी। शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि शादी के कुछ वर्ष बाद से परिवार में अक्सर विवाद होने लगा। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व ससुराल के लोगों द्वारा रिंकी को मारने-पीटने की बात सामने आई थी।