फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies after delivery, commotion in hospital

Deoria News: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sun, 17 Nov 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, commotion in hospital
लार। नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई।यह देख चिकित्सक देवरिया स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया। परिजन लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते मे मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे नाराज परिजन अस्पताल के सामने शव रख इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। बवाल बढ़ता देख चिकित्सक अस्पताल छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नाराज लोगों को शांत कराया। इधर सीएचसी अधीक्षक लार व नायब तहसीलदार हरि प्रसाद ने अस्पताल पहुच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी किशन पुत्र भूखल बॉस फोर की पत्नी मधु देवी 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा हुआ। परिजन शुक्रवार को लार भाटपाररानी मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। पति किशन के मुताबिक प्रसव के बाद बच्ची का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल के डाक्टर ने खून की कमी होने की बात कह एक यूनिट ब्लड चढ़ाया।इसके बाद महिला की तबियत बिगड़े लगी।हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने आनन फानन में प्राइवेट वाहन बुला देवरिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन लेकर जा रहे थे तभी मौत हो गई।
नाराज परिजन अस्पताल के सामने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों से बहंस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। लोगों का गुस्सा देख मौके से कर्मी निकल लिए।देर शाम नायब तहसीलदार हरि प्रसाद सीएचसी अधीक्षक डॉ बीवी सिंह अस्पताल पहुंच परिजनों से पूछ ताछ कर बयान दर्ज किया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है।

इसकी सूचना सीएमओ को दी हूं। जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed