{"_id":"68584a295db632162d0ff80a","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-electricity-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-156580-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत
Sun, 22 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
भटनी। रायबारी गांव में रविवार की शाम को बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से हिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-फरी मच गई। महिला की पहचान रायबारी गांव निवासी मुन्नी देवी (55) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह चखनी घाट पर सब्जी खरीदने जा रही थीं, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ी हो गई, तभी बिजली गिर गई। आसपास मौजूद लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। उस पर दो बेटियों की जिम्मेदारी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जानकारी पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने स्थिति का जायजा लिया। संवाद