फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies after being hit by north current at Tullu pump

Deoria News: टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 03 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by north current at Tullu pump
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी खास स्थित झरना कुट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह घर में टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे पति के अलावा विवाहिता की बहन भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

झरना कुट्टी निवासी फिरोज अंसारी की पत्नी कहकशा खातून (26) सुबह घर की सफाई के लिए टुल्लू पंप चालू करने गई थी। पंप चालू करने के बाद जैसे ही वहां से लौटने लगी, उसका पैर टुल्लू पंप से सट गया। टुल्लू पंप में करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

पत्नी को करंट की चपेट में फंसा देख पति फिरोज अंसारी और उनकी साली नेहा बचाने के लिए दौड़े, मगर वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों को करंट से चिपका देख आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए लाठी से बाहर का बिजली का तार अलग किया, तब जाकर तीनों करंट से मुक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में कहकशा खातून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

...


तीन वर्षीय बेटे की पुकार ने सभी को रुलाया
मां की मौत से अनजान तीन वर्षीय बेटा आरिज बार-बार, पापा, मम्मी को उठा दीजिए कहकर रोता रहा। उसकी मासूम आवाज सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। एक वर्षीय बेटी नाबिया अभी इतनी छोटी है कि उसे यह भी एहसास नहीं कि उसकी मां का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। मासूम बच्चों की हालत देखकर गांव में हर किसी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed