{"_id":"66491ba436cd9504c0044966","slug":"woman-died-in-miserable-conditions-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-125999-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 19 May 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
कुछ दिन पूर्व आई थी मायके, चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी शीला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के नंदना पश्चिमी वार्ड में मायके आई विवाहिता शीला निषाद (25) पुत्री रघुपति निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर मायके और ससुराल में शोक की लहर दौड़ गई। शीला की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
नंदना पश्चिमी वार्ड निवासी रघुपति और रेखा निषाद की छह संतानों में शीला सबसे बड़ी थी। परिजनों के अनुसार, 11 जून 2023 को उसकी शादी गोरखपुर जनपद में हुई थी। वह एक सप्ताह पूर्व मायके बरहज आई हुई थी। बताया जा रहा है कि 15 मई को अचानक उसे चक्कर आ गया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। शीला के असामयिक निधन पर अनिल निषाद ने प्रशासन से सहायता धनराशि दिलाने की मांग की है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।