फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman died in a road accident, brother injured

Deoria News: बाइक पर बैठा कर बहन को घर ले जा रहा था, सड़क हादसा- जानिए, भाई और बहन का हाल

Wed, 06 Mar 2024 05:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Mar 2024 05:35 PM IST
सार

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार देर शाम बहन के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भाई के साथ बाइक से जा रही थी। हादसे में भाई भी गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन
woman died in a road accident, brother injured
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार देर शाम बहन के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भाई के साथ बाइक से जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। पति किसी दूसरे शहर में कमाने गया है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा कस्बा के रहने वाले रामकृपाल जायसवाल की बेटी रम्भा जयसवाल (40) का विवाह कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गंज निवासी शत्रुघ्न जायसवाल के साथ हुआ था। वह सोमवार शाम को अपने मायके से भाई राहुल के साथ बाइक से लार अपनी बहन से मुलाकात करने जा रही थीं।
विज्ञापन


वे लोग कुछ दूर आगे बढ़े थे कि देवरिया-कसया मार्ग पर ओम मैरिज हाॅल के समीप पीछे से एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला उछल कर सड़क पर गिरकर चारपहिया वाहन की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में भाई राहुल बाल-बाल बच गया। इसकी सूचना जब परिवार वालों को हुई तो चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed