फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman body found near saryu bank

लापता महिला का शव नदी के किनारे मिला

Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
woman body found near saryu bank
लापता महिला का शव नदी के किनारे मिला
विज्ञापन

चार दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी
महिला के पति की तहरीर पर गुमशुदगी का दर्ज है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। घर से लापता एक महिला का शव चार दिन बाद नदी के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के निजामाबाद गांव निवासी समीम अहमद की पत्नी रुकैया (32) एक मार्च की रात तकरीबन आठ बजे घर से लापता हो गई। जब देर रात वह घर नहीं पहुंची तो उसके पति ने डॉयल 112 नंबर पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। दो मार्च को कोतवाली पुलिस ने महिला के पति के तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर अपना फर्ज पूरा कर लिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि पता लगाने को लेकर रोजाना कोतवाली का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही थी। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई होती तो शायद महिला की जान बच जाती। सोमवार की सुबह महिला का शव गांव के बगल में रहमतनगर गांव के समीप नदी किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि चार दिन से महिला लापता थी। उसके पति की तहरीर पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। उसका शव नदी किनारे मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed