{"_id":"60eb31df8ebc3edfa9754a33","slug":"woman-bdc-chairperson-woen-rule-over-11-blocs-deoria-news-gkp401488725","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव : 11 विकास खंडों में बनी महिलाओं की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : 11 विकास खंडों में बनी महिलाओं की सरकार
विज्ञापन

देवरिया। जिले के 11 विकास खंडों में महिलाओं की सरकार बन गई है। जबकि 16 विकास खंडों में पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं।
16 विकास खंडों में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर गौर करें तो 21 महिलाओं ने ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन किया था। कुछ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अनारक्षित सीट देसही देवरिया से एक महिला समेत तीन, भाटपाररानी से दो महिलाएं, देवरिया सदर से दो महिलाएं, सलेमपुर से दो, भागलपुर, बरहज, गौरीबाजार, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना, भटनी से एक-एक महिला ने नामांकन किया। लार से तीन, बनकटा से दो, बैतालपुर से दो, भलुअनी से दो महिलाओं समेत 21 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरीं। इनमें देवरिया सदर से दो, बनकटा, भलुअनी से एक-एक महिला ने नाम वापस ले लिया। बाकी 16 महिलाएं चुनाव मैदान में डटी रहीं, जिसमें 11 ने विजयश्री प्राप्त किया। भटनी एवं बैतालपुर में चुनाव लड़ रहे लोगों ने अपना पर्चा वापस लेकर अपने परिवार की महिलाओं पर ही दांव लगाना उचित समझा।
यहां हुई महिलाओं की जीत
जिले के 16 विकास खंडों में देसही देवरिया में प्रज्ञा तिवारी, भाटपाररानी में सोनमती, सलेमपुर में सीमा सिंह, बरहज में सीमा देवी, बनकटा में बिंदा कुशवाहा, लार में अनुभा सिंह, बैतालपुर में चंदा देवी, गौरीबाजार में अनीता निषाद, रुद्रपुर में उषा पासवान, रामपुर कारखाना में उषा त्रिपाठी, भटनी में रनिया देवी ब्लॉक प्रमुख चुनी गई हैं।