{"_id":"64039260e084188eda00aad4","slug":"woman-alone-at-home-dies-of-electrocution-after-sending-children-to-school-deoria-news-c-7-1-75165-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर में अकेली महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर में अकेली महिला की करंट से मौत
Sun, 05 Mar 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव की घटना, पति की भी दो साल पहले हुई थी मौत
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव निवासी मीना देवी (34) पत्नी स्व. विजय कुशवाहा ने शनिवार के दिन सुबह अपने बच्चों को स्नान कराने के बाद स्कूल भेजा और अपने घरेलू कामकाज में जुट गईं। इसी दौरान वह घर में नंगे तार के स्पर्श से करंट की चपेट में आ गईं। इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
स्कूल गए दोनों बच्चे जब स्कूल से वापस लौटे तो मां को जमीन पर गिरा देखकर शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मईल पुलिस व लेखपाल को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मीना की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके दोनों पुत्र आदित्य (13) व अंकित (10) का रो-रोकर बुरा हाल था। मीना के पति विजय की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठने के बाद लोग नियति को कोस रहे हैं। इस बाबत एसओ संदीप सिंह ने बताया कि महिला की करंट से मौत हुई है।