फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   winner in competitions got prizes

प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी किए गए सम्मानित

Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
winner in competitions got prizes
पुलिस लाइंस में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बच्चों ने भाग लिया। स? - फोटो : DEORIA
प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी किए गए सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पुलिस लाइंस में अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में बालक वर्ग में पांच से सात वर्ष में 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष में 100 मीटर दौड़, बालिका वर्ग में पांच से सात वर्ष 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 42 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह संग भाग लिया। बालक वर्ग पांच से सात वर्ष 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अथर्व त्रिपाठी पुत्र आरक्षी हरिशंकर त्रिपाठी, द्वितीय स्थान सुधाकर प्रसाद पुत्र मुख्य आरक्षी झिन्नु प्रसाद तथा तृतीय स्थान आदित्य पुत्र अनुचर दुर्गेश, बालक वर्ग के 10 से 15 वर्ष 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पीयूष गौतम पुत्र पीटीआई विरेंद्र गौतम, द्वितीय स्थान अवनीश कुमार पुत्र उपनिरीक्षक हरिलाल राव तथा तृतीय स्थान शिवम जायसवाल पुत्र आरक्षी प्रद्युम्न जायसवाल, बालिका वर्ग में पांच से सात वर्ष 50 मीटर दौड़ में प्रथम अर्पिता राव पुत्री आरक्षी बैजनाथ प्रसाद, द्वितीय आरवी यादव पुत्री आरक्षी महेंद्र यादव तथा तृतीय आकांक्षा वर्मा पुत्री आरक्षी आशीष वर्मा, कुर्सी दौड़ में प्रथम अर्पिता राव पुत्री आरक्षी बैजनाथ प्रसाद, द्वितीय पुष्पांजलि गौंड़ पुत्री अनुचर मुसाफिर, तृतीय तृपाली यादव पुत्री आरक्षी ध्यानचंद्र यादव ने प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम प्रिंसी गौतम, द्वितीय परी सिंह, तृतीय शगुन यादव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed