फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife beaten and thrown out of home, appealed to police

Deoria News: पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 10 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten and thrown out of home, appealed to police
देवरिया। शादी के एक साल बाद पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है। बरियारपुर के बैकुंठपुर गांव निवासी जागृति वर्मा ने 2022 में खुखुंदू के परसिया करकटही गांव के रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। मंदिर में शादी हुई। फिर विवाहिता पति के साथ रहने लगी। कुछ महीने के बाद दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा। जुलाई महीने में पति ने मारपीट कर जागृति को घर से निकाल दिया। पीड़िता तभी से मायके मेें रह रही है। शनिवार को उसने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी पति को थाने पर बुलाया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed