फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife alleges- Husband is having affair with another woman, father-in-law files fake missing report

Deoria News: पत्नी का आरोप- पति का दूसरी महिला से चक्कर, ससुर ने फर्जी दर्ज कराई गुमशुदगी

Wed, 18 Jun 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wife alleges- Husband is having affair with another woman, father-in-law files fake missing report
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली भिखम गांव में मायके में रह रही विवाहिता का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से चक्कर है। ससुर ने उन्हें छिपाकर गुमशुदगी का केस दर्ज करा दी है। ननद उसे ससुराल में रहने नहीं दे रही है। पीड़िता बुधवार को थाने पर पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नरौली भिखम निवासी बच्ची देवी की शादी करीब सात साल पहले लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी राहुल यादव के साथ हुई है। दोनों के बीच एक तीन साल का बेटा अनिवेश यादव है। विवाहिता का कहना है कि पति अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। पिता-पुत्र दोनों पश्चिम बंगाल रहते हैं।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि पति का तीन साल से किसी महिला से चक्कर चल रहा है। इसके चलते वह उसे मानते-जानते नहीं हैं। इसके अलावा मारते-पीटते रहते हैं। ससुराल में शादीशुदा दोनों ननद हैं, उन्हीं की चलती है। वह उसे ससुराल में रहने नहीं दे रही हैं। उधर, ससुर कन्हैया यादव ने पति को कहीं छिपा दिया है और गांव आने से रोक दिया है। खुद लार थाने में तहरीर देकर पति कके गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया है। ससुराल के लोग पति से बातचीत करते हैं, मगर उसे बात नहीं करने देते हैं। पंचायत के दौरान ससुर खर्च देने और बेटे के नाम जमीन बैनामा करने की बात कही थी, अब मुकर रहे हैं। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed