{"_id":"692c89a448a93168c2086933","slug":"why-so-much-hurry-about-sir-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169101-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसआईआर को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसआईआर को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों
Sun, 30 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। ब्लॉक के नवलपुर में रविवार को सलेमपुर खेत मजदूर यूनियन ब्लाॅक का सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता चंद्रावती देवी और संचालन राम निवास यादव ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने मनरेगा, आवास, राशन कार्ड, वृद्धा, विधवा विकलांग, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं में केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से बजट में कटौती का आरोप लगाया। वहीं एसआईआर को भी निशाने पर रखा और कहा कि जब प्रदेश में 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है तो अभी इतनी जल्दबाजी क्या है।
प्रदीप अध्यक्ष, शिवशंकर मंत्री बने : सलेमपुर ब्लॉक सम्मेलन में प्रदीप कुमार को अध्यक्ष, शिव शंकर यादव को मंत्री, सुशील यादव को उपाध्यक्ष, बलविंदर मौर्य को संयुक्त मंत्री, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्य के रूप में चंद्रावती देवी, गंगा देवी को चुना गया। संवाद