{"_id":"655ae373e0f3521d3b091855","slug":"when-wife-asked-for-money-for-chhath-shopping-she-beat-her-to-death-2023-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Murder: छठ की खरीदारी के लिए पत्नी ने रुपये मांगे तो पीटकर मार डाला, शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Murder: छठ की खरीदारी के लिए पत्नी ने रुपये मांगे तो पीटकर मार डाला, शव जंगल में फेंका
Mon, 20 Nov 2023 10:16 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:16 AM IST
सार
सुरौली के सुतई परसिया गांव निवासी आलोक उर्फ विपिन सिंह ने अपने पड़ोस की युवती खुशबू से चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों देवरिया शहर में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों की तीन साल की एक बेटी है। आलोक जेसीबी चलाता था।
विज्ञापन
आरोपी युवक आलोक सिंह का घर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया में छठ पर्व की खरीदारी के लिए रुपये मांगने खेत में गई पत्नी की पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर कुशीनगर के जंगल में फेंक आया। घटना शनिवार दोपहर की है। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस तहरीर मिलने पर केस दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरौली के सुतई परसिया गांव निवासी आलोक उर्फ विपिन सिंह ने अपने पड़ोस की युवती खुशबू से चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों देवरिया शहर में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों की तीन साल की एक बेटी है। आलोक जेसीबी चलाता था।
विज्ञापन
बताते हैं कि एक माह पहले पति-पत्नी में रुपयों को लेकर तकरार हो गई। इससे नाराज आलोक बेटी को लेकर अपने गांव चला गया। खुशबू अकेले देवरिया में रह रही थी। आलोक गांव में खेती करने लगा था। शनिवार को दोपहर में जब आलोक खेत की जुताई कर रहा था तो खुशबू खेत में गई और आलोक से छठ पर्व की खरीदारी के लिए तीन हजार रुपये मांगने लगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा में भी राजनीति...नेता का बैनर लगाकर जलपान स्टॉल चलाने पर बवाल
इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आलोक ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे खुशबू की मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद आलोक ट्रैक्टर का हल खेत में छोड़कर घर आया और ट्राली लेकर गया। पत्नी के शव को ट्राली में रखकर कुशीनगर के जंगल में फेंक आया। मामले की जानकारी गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इसे भी पढ़ें: कथावाचक के ड्राइवर को भारत रत्न की इच्छा जागी...साहब ने औचित्य भी नहीं पूछा
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को कुशीनगर में फेंक आया। शव को बरामद किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खुशबू का भाई कुलदीप सेना में है। घटना की जानकारी होने के बाद वह आ रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: कथावाचक के ड्राइवर को भारत रत्न की इच्छा जागी...साहब ने औचित्य भी नहीं पूछा
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को कुशीनगर में फेंक आया। शव को बरामद किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खुशबू का भाई कुलदीप सेना में है। घटना की जानकारी होने के बाद वह आ रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।