फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Politics in Chhath Puja too... Uproar over running refreshment stall with leader's banner

छठ पूजा में भी राजनीति: पिपराइच में नेता का बैनर लगा जलपान स्टॉल चलाने पर बवाल, मारपीट में तीन घायल

Mon, 20 Nov 2023 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई है। मारपीट में चोटिल लोगों को अस्पताल भेजा गया। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Politics in Chhath Puja too... Uproar over running refreshment stall with leader's banner
पिपराइच में हाथ में डंडा लिए मारपीट करते दोनों पक्षों के लोग।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच छठ पूजा में भी राजनीति से लोग बाज नहीं आए। इलाके के बरईपुर गांव के पजरहवा टोले में छठ घाट पर रविवार को अल्पसंख्यक वर्ग के एक नेता का बैनर लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान कराने पर बवाल हो गया। एक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और फिर गांव में पहुंचते ही मारपीट हो गई। विरोध करने वाले सतीश गिरी (30) और उनके पिता राधेश्याम गिरी (53) को मारपीट कर आरोपियों ने घायल कर दिया।

विज्ञापन


दूसरे पक्ष के रंजित गौड़ नाम का युवक चोटिल हुआ है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि अस्पताल में विवाद रोकने के लिए रंजीत को दूसरे नर्सिंग होम भेजा गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में भी लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी इलाके में ही देर रात तक कैंप किए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पजरहवा टोले में तालाब के किनारे आसपास के गांवों की महिलाएं छठ पर्व करती हैं। रविवार की शाम में मनीष गौड़, कुशीनगर जिले के हाटा निवासी अल्पसंख्यक वर्ग के एक नेता का बैनर लगाकर जलपान करा रहा था। महिलाओं को चाय-समोसा दिया जा रहा था। तभी गांव के सतीश गिरी व कुछ अन्य लोग आए और विरोध करने लगे।

इसे भी पढ़ें: कथावाचक के ड्राइवर को भारत रत्न की इच्छा जागी...साहब ने औचित्य भी नहीं पूछा

उनका कहना था कि अल्पसंख्यक वर्ग के नेता के पैसे का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। विवाद होने पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि सतीश भी घर चला गया। लेकिन मनीष पक्ष के लोग सतीश के घर पर पहुंच गए और उसे गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने सतीश गिरी की पिटाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: कार की टक्कर से गैस पाइपलाइन फटी, दो सौ घरों की गैस आपूर्ति रही ठप

बचाव में पिता राधेश्याम आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट होती देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मनीष पक्ष के रंजित गौड़ को भी चोट आई है। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां पर भी भीड़ एकत्र हो गई।

घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी फोर्स के साथ पहुंच गए थे। अस्पताल में विवाद न होने पाए इसी वजह से रंजित को दूसरे अस्पताल भेजा गया।

बैनर तो बहाना, चुनावी रंजिश असल वजह
घटना के बाद से ही गांव में एक चर्चा आम हो गई है कि यह विवाद बैनर के बहाने भले ही हुआ है, लेकिन इसकी असल वजह चुनावी रंजिश है। किसी भी चुनाव में सतीश और मनीष अलग-अलग रहते हैं। यही वजह है कि मनीष ने अल्पसंख्यक वर्ग के नेता का बैनर लगाया तो सतीश ने इसका विरोध किया और इसी बहाने से मारपीट शुरू हो गई। पुलिस भी रंजिश के एंगल पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: छठ माता की जय-जयकार से गूंजी गोरक्षनगरी, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, सूर्य को दिया गया अर्घ्य

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई है। मारपीट में चोटिल लोगों को अस्पताल भेजा गया। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed