फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   When refused to do stunts, miscreants attacked, four injured

Deoria News: स्टंटबाजी से मना करने पर मनबढ़ों ने किया हमला, चार घायल

Thu, 21 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
When refused to do stunts, miscreants attacked, four injured
गौरीबाजार। थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव में मंगलवार की रात स्टंटबाजी से मना करना एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। बाइक का साइलेंसर खोल तेज आवाज में स्टंट कर रहे तीन युवकों को रोकना ग्रामीण को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपने साथियों संग परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की स्थिति संभाली और दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। गांव के लोगों के अनुसार, तीन युवक बिना साइलेंसर की बाइक पर लगातार स्टंटबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

जब वे ऋषिकेश यादव के घर के सामने दो बार जोरदार आवाज के साथ करतब दिखाए तो उन्होंने विरोध जताया। ऋषिकेश के मना करने पर युवकों ने गाली-गलौज और विवाद शुरू कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया, लेकिन मनबढ़ युवक वहां से जाने के बाद भी रंजिश में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद वही युवक अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर ऋषिकेश यादव के घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में परिवार के सत्यम यादव (13), परमहंस यादव (35), हरिकेश यादव (42) और भीम यादव (19) घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने प्राथमिक इलाज दिलाया। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना तुरंत यूपी डायल 112 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाना पुलिस ने पूरे प्रकरण में दोनों तरफ से शांति भंग की कार्रवाई कर मामले का निस्तारण कर दिया। गांव में इस घटना को लेकर दिनभर चर्चा बनी रही।

ग्रामीणों का कहना है कि बाइक से स्टंटबाजी व तेज आवाज से सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस तरह की हरकतों पर रोक लगाई जाए, ताकि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed