{"_id":"607dcb488ebc3ec35c204afa","slug":"wheat-crop-and-bike-burnt-salempur-news-gkp392498468","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा बनाने की मशीन की चिंगारी से लगी आग, 200 बोझ गेहूं और सरया गांव के युवक की बाइक जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसा बनाने की मशीन की चिंगारी से लगी आग, 200 बोझ गेहूं और सरया गांव के युवक की बाइक जली
विज्ञापन

भागलपुर। सोमवार की शाम गेहूं के डंठल में आग लगने से आसपास के गांवों के सैकड़ों एकड़ गेहूं का डंठल जल गया। देवसिया गांव में मड़ाई के लिए खेत में रखा 200 बोझ गेहूं भी राख हो गया। सरयां गांव के युवक की बाइक जल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी पछुआ हवा के चलते आग बेकाबू होती गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुंचने से ग्रामीणों में रोष दिखा।
क्षेत्र के मऊ जिले के मुसाडोभी चक्की देवारा में सोमवार दोपहर भूसा बनाने की मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की डंठल में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते आग तेजी से नरसिंहडांड़, मईलौटा, मईल, देवसिया का देवारा होते हुए देवसिया, गोड़वली बांगर जमीन का डंठल जलने लगा। इसी बीच सरया गांव के रोहित बाजार से घर जा रहा था। हवा के झोंके से उसकी बाइक में आग पकड़ ली। बाइक जलती देख वह भाग खड़ा हुआ। उमाशंकर सिंह का मड़ाई के लिए रखा 200 बोझ गेहूं राख हो गया। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन आग बुझाने के एक घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में रोष दिखा।