{"_id":"628d1a611bce2971410ae616","slug":"web-page-will-be-made-of-secondary-schools-information-about-achievements-will-be-available-deoria-news-gkp438012749","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों का बनेगा वेब पेज, मिलेगी उपलब्धियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों का बनेगा वेब पेज, मिलेगी उपलब्धियों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक विद्यालयों का बनेगा वेब पेज, मिलेगी उपलब्धियों की जानकारी
देवरिया। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों का वेब पेज बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत विद्यालय के लेबोरेटरी, पुस्तकालय, गेट, स्मार्ट क्लास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार सहित अन्य जानकारी अपलोड की जाएगी। विद्यार्थी भी वेबसाइट के जरिए इससे परिचित हो सकेंगे। साथ ही शासन स्तर से भी विद्यालय की गतिविधियों की निगरानी हो सकेगी।
इसके तहत सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन मान्यता प्राप्त को मिलाकर कुल 545 विद्यालयों की सूचनाओं से संबंधित उनका वेब पेज बनेगा। इसके लिए इन विद्यालयों के फोटोग्राफ तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियां, माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। अपलोड करने के लिए वेबसाइट को क्रियाशील भी कर दिया गया है। 25 मई तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाना है। प्रभारी एडीआईओएस महेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि प्रत्येेक माध्यमिक विद्यालयों का वेबपेज बनाने की तैैयारियां चल रही है।
इसके लिए संबंधित विद्यालयों की उपलब्धियों के फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारियों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। इसके बन जाने के बाद इसकी मानिटरिंग शासन स्तर से हो सकेगी। विद्यालय वाले इसमें अपने स्मार्ट क्लास, लेबोरेटरी, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार आदि सहित अन्य उपलब्धियां अपलोड कर सकेंगे। इससे विभाग को भी यह जानकारी रहेगी कि संबंधित विद्यालय में क्या-क्या हो रहा है, क्या उसकी उपलब्धियां हैं। वर्तमान एवं पूर्व छात्र भी वेबपेज के जरिए अपने संस्थान के बारे में परिचित हो सकेंगे।