{"_id":"648f5c263b271b114d0b8574","slug":"weather-tempreture-in-death-deoria-news-c-7-1-211852-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अयोध्या में हीट स्ट्रोक से मरे टीएआई का शव पहुंचते ही उमड़ी भीड़, अब तक 53 की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अयोध्या में हीट स्ट्रोक से मरे टीएआई का शव पहुंचते ही उमड़ी भीड़, अब तक 53 की जा चुकी है जान
Mon, 19 Jun 2023 02:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:55 PM IST
सार
दारोगा की मौत पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। भीषण गर्मी से हुई मौत पर हर कोई सहम गया। श्मशान घाट पर बड़े बेटे राहुल ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीओ जिलाजीत, प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विनोद सोनकर की फाइल फोटो
विस्तार
अयोध्या में ड्यूटी के दौरान भीषण गर्मी में दारोगा की मौत के बाद उनका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। रविवार को दोपहर नगर के बैकुंठ धाम पर उनका दाह संस्कार हुआ। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी।
रामचक गांव के रहने वाले विनोद सोनकर 53 वर्ष अयोध्या में यातायात विभाग में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। पिछले साल बड़ी बिटिया की शादी के बाद उनकी ड्यूटी अयोध्या में ही लगी थी। परिजनों के अनुसार शनिवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने पर उनकी मौत हो गई। दोपहर उनका शव गांव पहुंचा। पत्नी संजू देवी पति का शव देख बेहोश हो गई।
बेटा राहुल और अभिषेक बेजार हो कर रोने लगे। परिजनों की चीख पुकार सुन लोगों की आंखें भर आई। दारोगा की मौत पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। भीषण गर्मी से हुई मौत पर हर कोई सहम गया। श्मशान घाट पर बड़े बेटे राहुल ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीओ जिलाजीत, प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन