फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   weather changed

Deoria News: देवरिया में बदल रहा है मौसम, लोगों को खूब सता रही सर्द हवा

Fri, 03 Feb 2023 04:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 04:03 PM IST
सार

परिवहन निगम की बसों और ट्रेनों में लोग शाल, स्वेटर से ठंड से बचाव कर रहे थे। शाम के समय ठंड बढ़ने के कारण बाजारों में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखी। लोगों जल्द से जल्द कार्य तथा बाजार में खरीदारी कर घर चले गए। वहीं, कुछ स्थानों पर ठंड से निजात के लिए लोग अलाव का सहारा लिए।

विज्ञापन
weather changed
ठंड के चलते पूरे शरीर को ढक कर इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचे मरीज और तीमारदार ।संवाद - फोटो : DEORIA

विस्तार

कई दिनों से धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव होने से बुधवार को तेज हवा और बादल छाए रहने के कारण ठंड बढ़ गई। पारा सामान्य से नीचे आ गया। सुबह और शाम की ठंडी बढ़ गई। इसके कारण लोगों के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में तेज हवा के कारण ठंड फिर से लौट आई है। बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद थोड़ी धूप तो निकली, लेकिन तेज हवा के कारण ठंड से लोग कांपने लगे। पूरे दिन लोग फिर से एक बार जैकेट, स्वेटर, मफलर, टोपी लगाकर घर से निकले। छात्र भी सुबह ठंड से निजात पाने के लिए ऊनी कपड़ों के लिबास में विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों और ट्रेनों में लोग शाल, स्वेटर से ठंड से बचाव कर रहे थे। शाम के समय ठंड बढ़ने के कारण बाजारों में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखी। लोगों जल्द से जल्द कार्य तथा बाजार में खरीदारी कर घर चले गए। वहीं, कुछ स्थानों पर ठंड से निजात के लिए लोग अलाव का सहारा लिए। रैन बसेरा में भी अन्य दिनों की अपेक्षा संख्या ज्यादा दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed