फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Weather changed, chances of rain for a week

Deoria News: मौसम बदला, एक हफ्ते तक बारिश के आसार

Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, chances of rain for a week
देवरिया। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को दिन में आसमान में बदली रही, जबकि आसमान में धुंध छा गई।
विज्ञापन

आंधी आने की लोग आशंका करने लगे। अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रही। शाम को तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक सप्ताह तक हल्की बारिश के आसार है। इसकी वजह से तापमान गिरेगा, जिससे राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और पुरुआ के टकराव के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। 30 अप्रैल तक हल्की और उसके बाद बारिश के आसार हैं। सोमवार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इस बीच कहीं-कहीं ओला भी गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

दिन में धूप ने किया परेशान: तापमान बढ़ने से मौसम में गर्मी बढ़ी है। कुछ दिनों से पारा बढ़ा है। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस था। दिन भर गर्मी से लोग परेशान थे। सुबह करीब दस बजे ही तेज धूप हाेने से लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हो रही थी। गमछा, टोपी लगाकर निकल रहे थे। महिलाएं व युवतियां भी सिर से लेकर मुंह ढक कर निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से लोग बेहाल थे। इसी बीच रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed