फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Waterlogging on Banjariya market road due to light rain

Deoria News: हल्की बारिश से बंजरिया बाजार की सड़क पर जलभराव

Sat, 13 Jul 2024 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Banjariya market road due to light rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। हल्की बारिश में भी पथरदेवा के बंजरिया बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क की मरम्मत व जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

बंजरिया बाजार इलाके का प्रमुख बाजार है। जहां क्षेत्र के बाबूपट्टी, सीतापट्टी, नरहरपट्टी, खैराट, पगरा, बिरती, सकतुआ, सकतुई, बरईपट्टी, मझौवा, रामपुरधौताल, पोखरभिंडा आदि दर्जनों गांव के लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने पहुंचते हैं। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही का गृह ब्लॉक क्षेत्र होने के बावजूद सड़क धंस कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे हल्की बारिश से सड़क पर घुटने बराबर पानी भर जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम, पूर्व प्रधान भोला सिंह, दिलीप मद्धेशिया, विशुनदेव गुप्ता, डा. विवेक सिंह पटेल, ध्रुपदेव सिंह, अनिरुद्ध मद्धेशिया, अशोक गोंड, श्रीराम मद्धेशिया, मंजर हुसेन, मुन्ना गिरी आदि ने सड़क मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed