फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Waiting for the final installment for the construction of Trauma Center, if received, the work will be completed in August

Deoria News: ट्राॅमा सेंटर के निर्माण के लिए अंतिम किस्त का इंतजार, मिले तो अगस्त में पूरा हो काम

Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the final installment for the construction of Trauma Center, if received, the work will be completed in August
निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर के अंदर सेंट्रल एसी लगाने का चल रहा कार्य-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर का कार्य करीब 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष कार्य तेजी से चल रहा है। अंतिम किस्त के लिए करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को भेजा गया है। समय से धन मिलने पर निर्माण कार्य के अगस्त माह में पूर्ण होने की उम्मीद है।
24 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सेंटर 70 बेड का होगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें चार ओटी होगी। इसके बन जाने से गंभीर मरीजों के अलावा बर्न और किसी भी प्रकार के विषाक्त पदार्थ से पीड़ित के इलाज की सुविधा होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा नहीं है। साथ ही बर्न वार्ड न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इमरजेंसी में भी बेड कम हैं। यहां मात्र 19 बेड है, जबकि इससे मरीजों की संख्या अधिक होती है। सुविधा न होने से रोजाना इमरजेंसी और वार्ड से करीब 20 से 25 मरीजों को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को इसे देखते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के प्रयास से शासन से ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति मिली। इमरजेंसी के सामने 3926 वर्ग मीटर में जमीन चिह्नित कर सितंबर 2023 में निर्माण शुरू कर दिया है। इसे अगस्त 2024 में पूरा करने का समय तय किया गया था, लेकिन सीएमओ कार्यालय परिसर में आने वाली जमीन को लेकर पेंच फंसने से कार्य विलंब से शुरू हुआ।
इसके बाद कार्य में तेजी आई। भवन तैयार हो गया है। अधिकांश हिस्से में टाइल्स लगा दिए गए हैं। दीवार पर पुट्टी लगाई जा रही है। सेंट्रल एसी, फायर फाइटिंग, लिफ्ट, इलेक्टि्रक, प्लंबिंग का कार्य चल रहा है।
विद्युत सब स्टेशन तैयार हो गया है। वहां ट्रांसफार्मर और डीजी का कार्य पूरा कर लिया गया है, अब सप्लाई चालू करना है। जबकि सड़क और सीवर का ले आउट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही उसका भी कार्य शुरू हो जाएगा। प्रथम और द्वितीय तल पर दो-दो ओटी होगी, जिसके प्लास्टर का कार्य हो चुका है।
रैंप और सीढ़ी तैयार हो गया है। अभी अंतिम किस्त करीब साढ़े सात करोड़ रुपये आना शेष है। इसके लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेज दिया गया है। समय से धन उपलब्ध होने पर अगस्त माह तक ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। धन न मिलने पर निर्माण कार्य पूरा होने में विलंब हो सकता है।

ट्रामा सेंटर के होने से इमरजेंसी के बेड की संख्या बढ़ जाएगी। दुर्घटना में घायल, सांस, पेट, हर्ट, लीवर आदि बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।
अलग से बर्न वार्ड होगा, जिससे जले-झुलसे मरीजों के अलावा टॉक्सोलाॅजी वार्ड होने से किसी भी प्रकार के विषाक्त पदार्थ से पीड़ित मरीजों के इलाज की अलग से इलाज की सुविधा होगी। अभी इस तरह के गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed