{"_id":"65c6857fe975c9105d062147","slug":"vyapar-mandal-adhyaksh-threatend-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-119033-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: व्यापार मंडल अध्यक्ष को मोबाइल फोन पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: व्यापार मंडल अध्यक्ष को मोबाइल फोन पर दी जान से मारने की धमकी
Sat, 10 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष को एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी। वह एक दुकान पर बैठ कर बृहस्पतिवार की रात शराब पीने की घटना का वीडियो बनाए जाने को लेकर गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर उसने मारने की धमकी दे डाली।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शहीद चौक चौराहे की दुकान पर रात में नौ बजे के बाद कुछ नशेड़ी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इसका एक युवक वीडियो बनाने लगा। दुकानदार उन्हें दुकान से बाहर जाने को बोला, तो वे कहासुनी करने लगे। इसकी सूचना दुकानदार ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को दी। इस बात को लेकर शराब पीने वाले उन्हें फोन कर गाली देने लगे। आरोप है कि नशे में धुत युवक कई बार चौराहे पर व्यापारियों से बवाल करते रहते हैं।