फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voting today

Deoria News: पसंद का सांसद चुनने बूथ तक जाएं, ईवीएम का बटन दबाएं

Sat, 01 Jun 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
voting today
राजकीय इंटर कॉलेज से लोक सभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टीयां हुई रवाना।संवाद
फोटो समाचार............
विज्ञापन

देवरिया सदर से सात तो सलेमपुर से नौ प्रत्याशियों में से किसी एक को अपना प्रतिनिधि बनाएं
देर शाम बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आपकी देवरिया सदर व सलेमपुर लोक सभा संसदीय सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा। जिले के 23,85,181 मतदाता भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन, निर्दलीयों समेत सात व नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 2514 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं।
प्रत्येक मतदान पार्टी में चार कार्मिक शामिल हैं। रुद्रपुर विधानसभा के लिए 344, देवरिया 348, पथरदेवा 361, रामपुर कारखाना 384, भाटपाररानी 374, सलेमुपर 350 एवं बरहज विधानसभा के लिए 353 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। इसमें 10,056 कार्मिक शामिल हैं। जबकि दस प्रतिशत मतदान कार्मिक आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें मतदान के दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद किया जाएगा।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। सुबह दस बजते ही मतदान सामग्री वितरण के लिए बने तीनों डिस्पैच सेंटर राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर मतदान कार्मिक, पैरा मिलिट्री फोर्स एवं अधिकारियों से भर उठा। कार्मिकों ने अपने टेबल पर पहुंचकर चुनाव सामग्री ली। टेबल-टेबल ईवीएम, वीवीपैट, स्टेशनरी आदि लेने में कार्मिकों को घंटों लग गए। गहमागहमी का माहौल पूरे दिन बना रहा। एक-एक मतदान पार्टियों के रवानगी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। तेज धूप के बीच उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक 2514 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में
जिले में कुल मतदाता 23,85,181
पुरुष मतदाता 12,50,424
महिला मतदाता 11,34,670
थर्ड जेंडर 87
कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1575
मतदेय स्थलों की संख्या 2514
क्रिटिकल मतदान केंद्र 209
क्रिटिकल मतदेय स्थल 420
वल्नरेबल मतदान केंद्र 11

देवरिया लोकसभा : 1894 बूथों पर 18 लाख 73 हजार 821 मतदाता करेंगे मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी

एक जून को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी
देवरिया। शुक्रवार की देर शाम पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंच गई हैं। शनिवार की सुबह छह बजे से लोकतंत्र के महापर्व का आगाज होगा। इस बार बार 66-देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसमें देवरिया जिले का देवरिया सदर, पथरदेवा व रामपुर कारखाना तथा कुशीनगर जनपद का तमकुहीराज व फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
देवरिया लोकसभा क्षेत्र में एक जून को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोकसभा चुनाव में इस बार 18 लाख 73 हजार 821 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 9,91,341 पुरुष, 8,32,371 महिलाएं और 109 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में कुल 1144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1894 बूथ शामिल है। देवरिया में वल्नरेबल बूथ की संख्या एक है। जबकि क्रिटिकल बूथ के रूप में 33 मतदान केंद्र चिह्नित रहेंगे। जहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

सलेमपुर लोकसभा : 1872 मतदान केंद्र पर 17,61,721 मतदाता करेंगे मतदान
सलेमपुर। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में देवरिया जिले की दो विधान सभाएं भाटपाररानी व सलेमपुर (सुरक्षित) व बलिया जिले की तीन विधानसभाएं बांसडीह, बिल्थरारोड (सुरक्षित) व सिकंदरपुर क्षेत्रों में 17 लाख 61 हजार 721 मतदाता 1101 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। इनमें 9 लाख 37 हजार 162 पुरुष व 8 लाख 24 हजार 490 महिला और 69 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
भाटपाररानी में 1,79,511 पुरुष मतदाता व 1,59,802 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 09 हैं। इसके लिए 243 मतदान केंद्र व 374 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सलेमपुर में 1,77,107 पुरुष व 1,62,887 महिला मतदाता, थर्ड जेंडर 04 हैं। इनके लिए 216 मतदान केंद्र व 350 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बेल्थरारोड में 1,96,325 पुरुष मतदाता व 1,68,976 महिला मतदाता और 16 थर्ड जेंडर हैं। इनके लिए 227 मतदान केंद्र व 399 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,64,430 पुरुष मतदाता, 1,43,221 महिला मतदाता व 04 थर्ड जेंडर हैं। यहां 191 मतदान केंद्र व 329 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जबकि बांसडीह विधान सभा क्षेत्र में 2,19,789 पुरुष मतदाता, 1,89,604 महिला मतदाता व 36 थर्ड जेंडर हैं। यहां 224 मतदान केंद्र व 420 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

तीनों डिस्पैच सेंटर पर पोलिंग पार्टियों को हुई काफी परेशानी
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम को डिस्पैच सेंटर बनाया गया था, जहां पोलिंग पार्टियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टियों के सदस्य तीनों सेंटर पर पहुंच गए थे। इन सेंटर पर टेंट लगाकर मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है। सुबह आठ से नौ बजे तक तो कुछ राहत रही, लेकिन जैसे ही दस बजा और दिन का पारा चढ़ा पोलिंग पार्टियों को काफी दिक्कतें व परेशानी हुई। तेज धूप में सामग्री लेने में उनको पसीना छूट गया।


तेज धूप से बचने के लिए जान तक की नहीं की परवाह
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में बने डिस्पैच सेंटर पर मतदान सामग्री लेने पहुंचे पोलिंग पार्टियों के सदस्य धूप से बचने के लिए कई वर्षों से जर्जर पड़े भवन को अपना सहारा बनाया। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में स्थित उक्त भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वह कब गिर जाए, कोई कह नहीं सकता। आए दिन ऊपर का प्लास्टर व दीवार भरभराकर गिर रही है। इसके बाद भी लोगों ने जान की परवाह किए बगैर धूप से बचने के लिए उक्त भवन का सहारा लिया। कई लोगों ने बसों व अन्य वाहन के नीचे बैठकर धूप से बचने का प्रयास किया। कई पेड़ की छांव के नीचे बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed